Thursday, April 17, 2025

उद्योगपति नीरज सिंघल बने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- एमएसएमई उद्योग की प्रगति के लिए करेंगे काम

सहारनपुर। आईआईए की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव में गाजियाबाद के उद्योगपति नीरज सिंघल को वर्ष 2023-24 हेतु आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने जाने पर हर्ष जताया गया और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

गौरतलब रहे कि आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आईआईए भवन लखनऊ में आयोजित की गई, जिसमे चुनाव अधिकारी के.के.अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए चुनाव में गाजियाबाद के उद्योगपति नीरज सिंघल को वर्ष 2023-24 हेतु  आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

वर्ष 2023-24 हेतु नीरज सिंघल को आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुने जाने पर बैठक में उपस्थित निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने बताया कि नीरज सिंघल आईआईए की अंतरराष्ट्रीय मामलों की कमेटी के चेयरमैन तथा आईआईए की ओर से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी रहे हैं। इनकी कंपनी विभिन्न अल्युमीनियम उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है। नीरज सिंघल 1 जुलाई 2023 को आईआईए का कार्यभार संभालेंगे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वह उसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाते हुए संस्था को उन्नति के पथ पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य प्रदेश व देश के एमएसएमई उद्योग की प्रगति तथा इन उद्योगों के माध्यम से प्रदेश एवं देश की जीडीपी में प्रभावी योगदान करना है। साथ ही संगठन और सरकार के बीच सेतु की तरह काम करते हुए उद्यमियों की समस्याओं को सामने लाना व उनका समाधान तलाशना लक्ष्य हैं।

यह भी पढ़ें :  साप्ताहिक राशिफल- 14 से 20 अप्रैल 2025 तक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त नीरज सिंघल को आईआईए सहारनपुर चैप्टर के पदाधिकारियों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सडाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस०कुमार अरोड़ा, चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, अनुप खन्ना, संजीव अरोड़ा, संजय बजाज आदि ने फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय