Saturday, April 12, 2025

सहारनपुर में वन विभाग ने वन्य-जीव का शिकार करते दो शिकारियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


सहारनपुर (बिहारीगढ़)।
आसारोड़ी रेंज के अंतर्गत कड़वा पानी वन क्षेत्र में अवैध रूप से वन्य जीव का शिकार कर रहे दो शिकारियों को आज वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारियों के पास से एक 12 बोर बंदूक व अन्य उपकरण के साथ दो मृत सेही एक काकड़ बरामद हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी आसारोड़ी के अनुसार गश्त के दौरान बाबूराम उर्फ छोटा व कमल सिंह निवासी बडोवाला शिकार करते हुए पाए गये। जिन्हें वन विभाग की टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया तथा उनके दो साथी वीरू और कल्लू निवासी बड़ोंवाला मौका देख कर फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सुभाष चंद्र

ने बताया कि यह चारों शातिर शिकारी है जिनकी काफी समय से वन विभाग को तलाश थी। आज यह शिकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुए हैं। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। मौके से फरार हुए अन्य दोनों शिकारियों की भी तलाश की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सुभाष चंद्र, वन दरोगा बलवंत सिंह, चेतन चौहान, लक्ष्मी गरौला, गौरव कुमार आदि वन कर्मचारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : डीएम-एसएसपी ने बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती की तैयारियों के संबंध में की बैठक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय