Thursday, April 17, 2025

नोएडा में फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ की ठगी मामले में तीन और गिरफ्तार

नोएडा। लोगों के पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का  प्रयोग करके फर्जी तरीके से कंपनियां रजिस्टर्ड करवा कर 15 हजार करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नगदी, फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, दो लग्जरी  कारें आदि बरामद किया है। इनके 12 साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
 पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश्चंद्र ने बताया कि 1 जून को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अश्वनी पांडे, यासीन,  दीपक मजलानी, विनीता मजलानी, विशाल सिंह, आकाश सिंह, अतुल सेगर, राजीव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि कुछ आरोपियों को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो इनके गैंग के कुछ अन्य साथियों के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने 10 जून को गौरव ,साहिल, विशाल व राहुल को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने नोट गिनने वाली मशीन, लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज आदि बरामद किया।
 डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज इस मामले में मनन सिंघल  अतुल गुप्ता तथा सुमित गर्ग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो लग्जरी कारें ,42 हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन, टैक्स इनवॉइस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आज जेल में बंद अपने साथियों के साथ से मिलने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। उन्होंने बताया कि इस गैंग के लोगों ने अब तक 2,600 से ज्यादा कंपनियां बनाकर 15 हजार  करोड़ से ज्यादा की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
यह भी पढ़ें :  दलित विरोधी है भाजपा सरकार, इसीलिए ‘फुले’ फिल्म पर लगाई रोक : संजय सिंह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय