Thursday, April 17, 2025

युवा कांग्रेसी व जिला कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों ने की बैठक, युवाओं को कांग्रेस से जोडे जाने का लिया निर्णय

शामली। बुधवार को शहर के मौहल्ला बडीआल में युवा कांग्रेसी व जिला कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को कांग्रेस से जोडे जाने का निर्णय लिया गया।

युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी गौरव वर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस का अधिवेशन आगामी 10 से 12 जुलाई को बैंगलोर में होने जा रहा है। बेहतर भारत की बुनियाद को मजबूत करने के लिए हम सबको मिलकर इस अधिवेशन को मजबूत बनाना है। हमारे युवा कांग्रेसी ज्यादा से ज्यादा पहुंचे।

जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस में युवा की हिस्सेदारी बढानी होगी। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मेहनत से कार्य करे और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराये।

बैठक में चैधरी देवेन्द्र नंबरदार, अश्वनी शर्मा, निशांत तोमर, राजेन्द्र गोल्डी, योगेश भारद्वाज, रमेश मराठा, संदीप शर्मा, अश्वनी कौशिक, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, रामशरण नामदेव, राधेश्याम सैनी,
गौरव जैन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने महिला थाने के बाहर खाया ज़हरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय