Sunday, September 29, 2024

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखेंगी आलिया भट्ट

मुंबई। एक लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट जल्द ही आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। उन्होंने अपनी बच्ची राहा के आने के चार महीने बाद ‘तुम क्या मिले’ गाने की शूटिंग की थी।

हाल ही में एक वीडियो में आलिया ने अपने नए गाने के बारे में बताया। अभिनेत्री ने कहा, “मैंने अपने बच्चे के जन्म के 4 माह के होनेे के बाद ये सब किया, मुझे बहुत खुशी होती है, मैं गर्व से कह सकती हूं, कि मैंने अपने आप को इसके लिए तैयार किया।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अप्रैल 2022 में मुंबई के पाली हिल इलाके में रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधने के बाद रणबीर और आलिया नवंबर 2022 में बच्ची राहा के माता-पिता बन गए थे।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण जौहर अपनी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सात साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जिसमें अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आलिया के पति रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज होगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय