Thursday, April 17, 2025

बिहार में घर से मिला दंपति का शव, चार साल का बच्चा खेलता मिला,पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह एक घर के कमरे से एक दंपति का शव बरामद किया है। पति-पत्नी दोनों के शव पंखे में लगे फंदे से झूल रहे थे जबकि माता-पिता की मौत से बेखबर उनका चार वर्षीय बेटा वहीं खेल रहा था।

पुलिस के अनुसार, फरदो पुल के पास स्थित एक मकान के कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लाल छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह के रूप में हुई है। दंपति सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक किराये के मकान में रहता था।

विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूत्रों ने बताया कि किसी बात को लेकर देर शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद उन्‍होंने इस घटना को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक घर से दंपति का शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की ही संभावना है।

यह भी पढ़ें :  संजीत मिश्रा के हाथों कविता राउत को मिला मिसेज ग्लोबल बिहार-2025 सम्मान, पटना में रैंप पर दिखा फैशन का जलवा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय