Friday, May 9, 2025

मेरठ में जमीनी विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी में 87 वर्षीय ब्रहम चंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। वृद्ध का शव घर में पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी आज सुबह परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया।

शनिवार तड़के गांव में वृद्ध की हत्या की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगने पर मृतक के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद व जमीन के विवाद में हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह पता चल पाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय