Thursday, April 17, 2025

नोएडा में नहाने गए दो युवक यमुना नदी के बाढ़ में डूबे

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में रहने वाले दो युवक आज दोपहर को नहाने के लिए यमुना नदी के बाढ के पानी में गए। इस दौरान दोनों डूब गए। पुलिस एसडीआरएफ तथा गोताखोर दोनों के शव की तलाश कर रही हैं।
 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव के रहने वाले दो युवक धीरज उम्र 21 वर्ष व संजीत उम्र 17 वर्ष यमुना नदी के किनारे बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। उनके फोन और कपड़े किनारे पर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नहाते समय दोनों युवक यमुना नदी के पानी में डूब गए।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस, एसडीआरएफ तथा गोताखोर दोनों के शव बरामद करने के लिए लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं।
यह भी पढ़ें :  उड़ीसा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख का माल बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय