Thursday, April 10, 2025

बॉम्बे, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को मिले नए मुख्य न्यायाधीश , राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

नयी दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी द्रौपदी मुर्मू ने बॉम्बे और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों नियुक्ति की है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। श्री मेघवाल के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को पदोन्नत कर बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को पदोन्नति कर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है।

दोनों न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने 05 जुलाई को सिफारिश की थी।

यह भी पढ़ें :  Waqf Bill के विरोध पर चिराग पासवान का विपक्ष पर बड़ा हमला!
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय