Thursday, April 10, 2025

मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, एक साथी फरार

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर गो तस्कर घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल गो तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार गो तस्कर की तलाश में जुटी है।

सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में बुधवार की देर रात गो तस्कर बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो में गोवंश लेकर जा रहे थे। सरधना पुलिस भी उस समय गश्त पर थी। संदिग्ध स्कॉर्पियो को देखते हुए पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने गाड़ी तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके स्कॉर्पियो को रुकवा लिया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो तस्कर युसूफ निवासी लिसाड़ी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक गो तस्कर गाड़ी से उतर कर फरार हो गया।

इंस्पेक्टर सरधना रमाकांत पचौरी ने बताया कि फरार गो तस्कर की पहचान शादाब निवासी शास्त्रीनगर के रूप में हुई। उसकी तलाश की जा रही है। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो में गोवंश बरामद हुए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में कस्तूरबा गांधी विद्यालय से लापता तीन छात्राएं सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय