Wednesday, April 23, 2025

नोएडा में स्कूटी खड़ा करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक को लगी गोली

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में स्कूटी खड़ा करने को लेकर शुक्रवार की रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली एक व्यक्ति को लगी है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में स्कूटी खड़ी करने को लेकर प्रदीप पुत्र बृजपाल तथा सतीश पुत्र प्रीतम  में विवाद हो गया। दोनों पड़ोसी है तथा एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि सचिन व अंकित द्वारा इसी विवाद में फायरिंग की गई।

उन्होंने बताया की जानकारी के अनुसार सचिन के पास लाइसेंसी पिस्टल है। अंकित द्वारा अवैध शस्त्र से फायरिंग की गई है। उन्होंने बताया कि फायरिंग में प्रीतम पक्ष के रोहित पुत्र सुरेंद्र को गोली लगी है, जिसे पुलिस द्वारा घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि किस घटना में अन्य कोई चोटिल या घायल नहीं है। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति अंकित के भाई अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय