Saturday, May 18, 2024

घोसी उपचुनाव में सपा ने लगातार बनाई बढ़त, भाजपा पिछड़ी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

घोसी। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 16 वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 22,132 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार 16वें चरण की गणना के बाद सुधाकर सिंह को 63,050 वोट मिले हैं, जबकि दारा सिंह चौहान को अब तक 40,918 वोट मिले हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। घोसी उपचुनाव के बाद शुक्रवार की सुबह गिनती शुरू हुई। इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय