Saturday, May 18, 2024

मेरठ कॉलेज में बौद्धिक सम्पदा अधिकार विस्तारवान एक दिवसीय सेमिनार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। बौद्धिक सम्पदा अधिकार विस्तारवान क्षितिज उच्च शिक्षा संस्थानों का विशेष सन्दर्भ पर एकदिवसीय कार्यशाला का  मेरठ कॉलेज के सेमिनार हॉल में बौद्धिक सम्पदा अधिकार विस्तारवान क्षितिज उच्च शिक्षा संस्थानों का विशेष सन्दर्भ पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यशाला के प्रथम सत्र का आरम्भ प्राचार्या प्रोफेसर अंजलि मित्तल के स्वागत भाषण से हुया। प्रथम आमंत्रित वक्ता प्रो एस एस गौरव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने बौद्धिक सम्पदा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पेटेंट कॉपीराइट जीआई ट्रेडमार्क और ट्रेड सीक्रेट के उद्गम उद्देश्य और प्रक्रिया को गहराई से समझाया। दूसरे वक्ता प्रो सत्य प्रकाश पूर्व संकाय अध्यक्ष विधि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ रहे जिन्होंने बौद्धिक सम्पदा के विधिशास्त्रीय एवम् साहित्यिक चोरी के सम्बन्ध में यूजीसी रेगुलेशन को शोध के संदर्भ में समझाया।

 

संचालन डा अशोक कुमार शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन IQAC की संयोजिका प्रो अर्चना सिंह ने किया। मंच पर प्राचार्य संयोजिका IQAC व दोनों अतिथि वक्ताओं के साथ मुख्य नियंता प्रॉफ़ेसर वीरेन्द्र कुमार प्रो के के गुप्ता अध्यक्ष  विधि विभाग रहे।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर. योगेश कुमार डा. संदीप सिंह डा हरगुन साहनी डा. गौरव बिष्ट डा. पंकज भारती डॉ संदीप कुमार सहित सभी IQAC सदस्यों का सहयोग रहा। इस कार्यशाला में प्रोफेसर रेखा राणा  प्रोफेसर शालिनी त्यागी डॉ स्वती मिश्रा डॉ अनुराग जायसवाल डॉ हरवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय