Monday, March 10, 2025

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिटी स्टेशन पर दिया धरना,मची अफरा तफरी

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन लखनऊ पंचायत से लौटते समय जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने सिटी रेलवे स्टेशन पर ही धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग गौरव टिकैत धरने पर उन सभी के बीच बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी स्थानीय मांग एवम रेलवे प्रशासन द्वारा उचित व्यस्था न किया जाने पर रोष जताया। जिससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन पर बाबा टिकैत भाकियू जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। तुरंत रेलवे अधिकारी, जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेद जताते हुए आगे से ऐसा न होने का आश्वाशन दिया। सूचना पर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। तुरंत मौके पर अपर मजिस्ट्रेट चतुर्थ हामिद एवम जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यंत मौके पर पहुंचे।

उनके पहुंचने से पहले जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी व गौरव टिकैत ने धरने को संबोधित किया। उसके उपरांत जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने गौरव टिकैत के निर्देश पर जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की जिसमे जिलाधिकारी ने तीन दिन का समय मांगा उचित एवम ठोस कार्यवाही मिल प्रबंधन के विरुद्ध करने का।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय