Tuesday, June 18, 2024

नोएडा में शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

नोएडा। थाना सेक्टर-58 में एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवादा गांव स्थित एक पीजी में रहने वाली छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अभिषेक त्यागी नामक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार नवादा गांव स्थित उसकी पीजी पर आरोपी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय