Thursday, April 17, 2025

नोएडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज नोएडा में भाजपा द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधीजी की जयंती पर अंबेडकर पार्क सेक्टर-37 पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, सांसद डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि गांधी जयंती हम सभी के लिए उनके प्रेरक जीवन-शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को याद कर हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना है, उनके बलिदान और अहिंसा की नीति के कारण आज पूरी दुनिया इस खास दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है।

इस दौरान जिला महामंत्री उमेश त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, बबलू यादव, लोकेश कश्यप, अशोक मिश्रा, गोपाल गौड़, पंकज झा, कल्लू सिंह, चमन अवाना, गिरीश कोटनाला, योगेन्द्र चौधरी, गिरजा सिंह, प्रमोद बहल, उमेश यादव, युद्धवीर चौहान अमरीश त्यागी, मुक्तानंद प्रधान, गौतम शर्मा, यश नागर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नोएडा के होटल में मन पसंद खाना न मिलने पर युवकों ने कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय