Thursday, October 10, 2024

अर्धनग्न हालात में मिला शव, फैली सनसनी, ग्रामीणों ने की पहचान

मेरठ। आज शुक्रवार को मेरठ जिले के थाना रोहटा क्षेत्र के जंगल में अर्धनग्न हालात में एक युवक का शव मिला। शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान चांद के रूप में की। बताया जाता है कि मृतक की शादी 8 साल पहले हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना रोहटा क्षेत्र के शाहपुर-जैनपुर के जंगल की है। मृत युवक गांव पूठखास का रहने वाला बताया जाता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को थाना रोहटा पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर-जौनपुर के जंगल में देवेंद्र की ट्यूबवेल के पास नाली में एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव पड़ा है। बताया कि पास में बाइक ड़ी है। सूचना मिलने पर रोहटा थाने के इंचार्ज रविंद्र तालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में सूचना भिजवाई। वहीं, कुछ देर में पूठखास गांव के ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान चांद पुत्र सादक के रूप में की है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद मृतक चांद के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय