Thursday, April 18, 2024

फरीदाबाद में निगम कर्मचारियों ने काले झंडे व उल्टी झाड़ू हाथों में लेकर किया प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फरीदाबाद। सरकार की वायदा खिलाफी व अफसरशाही के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने छठे दिन शनिवार को भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी, वहीं लगातर दूसरे भी काले झंडे व उल्टी झाड़ू हाथों में लेकर बीके चौक से नीलम चौक तक आक्रोश प्रदर्शन भी किया। संघ ने चेतवनी दी है कि यदि सरकार ने 4 अप्रैल तक मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए तो राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर हड़ताल का ऐलान होगा।

आक्रोश प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चंडालिया ने किया। कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री राज्य उपाध्यक्ष कमला राज्य सचिव अनूप चंडालिया सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह, संघ के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत कैशयर अनिल चंडालिया ने फूल मालाएं पहनाकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हरियाणा टूरिज्म विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज टूरिज्म विभाग के महासचिव सुभाष देशवाल राज्य नेता दिगंबर डागर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर निगम कर्मचारियों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार मानी गई मांगों सफाई कर्मचारियों को फायर कर्मचारियों को 1हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, फायर विभाग को पुन: निकाय विभाग में शामिल करने, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी में लगाई गई शर्तों को हटाने कोविड-19 गए कर्मचारियों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व नौकरी देने कच्चे कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च विभाग द्वारा वहन करने तथा मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने कच्चे कर्मचारियों को भी एक्सग्रेशिया पॉलिसी का लाभ देने का पत्र जारी करने हरियाणा को कौसल रोजगार निगम को भंग कर सभी कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने समान काम समान वेतन देने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों के पत्र जारी करे ।

क्रमिक भूख हड़ताल में अन्य के अलावा कर्मी नेता मनोज शर्मा, देवी चरण शर्मा शहाबुद्दीन प्रेमपाल प्रदीप चावरिया शिवकुमार राहुल चंडालिया राकेश दर्शन सोया शक्ति सिंह श्रीपाल मौर्य देवेंद्र मंझावली देवा प्रेमपाल रघुवीर सुदेश कुमार सुरेश मेलादा जिला महिला कन्वीनर सुरेश देवी तथा सत्तो देवी ज्ञानवती माया कमलेश शकुंतला आदि नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय