Thursday, April 10, 2025

मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आशुतोष स्वरूप के निधन पर जताया शोक

मुजफ्फरनगर। जिले में पूर्व विधायक स्व. विष्णु स्वरूप बंसल के बड़े पुत्र व पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप के भतीजे आशुतोष स्वरूप बंसल के आकस्मिक निधन होने के कारण मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप और शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल सहित परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा नेताओं ने शोक जताया। दिवंगत आशुतोष स्वरूप बंसल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के जेठ थे।

 

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में अफसरों ने गर्मी की चिंता की शुरू, बताया-कैसे रखे भीषण गर्मी से बचाव, दिए टिप्स !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय