Wednesday, April 16, 2025

मेरठ में अधेड़ मनचले से परेशान 14 साल की छात्रा ने दे दी जान, आज था बोर्ड का पेपर  

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा ने अधेड़ मनचले से परेशान होकर जान दे दी है। छात्रा दसवीं की परीक्षाएं दे रही थी। आज शुक्रवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। मनचले ने उसे इतना परेशान किया कि जान देने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मनचले की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि आरोपी मनचला छात्रा को छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान कर रहा था।

 

मुज़फ्फरनगर में बारात में पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों और ग्रामीणों में मारपीट, 12 लोग घायल

 

मनचले शिवा (40) वीडियो क्लिप वायरल की धमकी दी और पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी कारस्तानी से तंग छात्रा ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया था। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
छात्रा अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के कॉलेज में कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। मां ने आरोप लगाया कि मनचला शिवा उनकी बेटी को करीब तीन महीने से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। अब वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करने लगा था।

 

 

मुज़फ्फरनगर में पचेंडा रोड पर कार ने मारी तांगे में टक्कर, दर्जनों स्कूली बच्चे नाले में गिरकर घायल

 

आरोपी ने छात्रा का घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया था। आरोपी के परिजनों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने पीड़ित परिवार को ही धमकी देना शुरू कर दिया था। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। छात्रा ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का छोटा भाई घर पहुंचा। उसने देखा दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा का शव पंखे पर लटका था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर परिजन और लोग मकान के अंदर घुसे। पुलिस ने शव पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के परिवार के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें :  अप्रैल में ही तपने लगी दिल्ली-एनसीआर, जून-जुलाई जैसी भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय