Friday, May 23, 2025

सलमान खान की सुरक्षा में सेंध, महिला ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश

मुंबई। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। अब वहां पहले से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इसका कारण हाल ही में हुई एक घटना है, जिसमें एक 32 साल की महिला ईशा छाबड़ा सलमान के अपार्टमेंट के लिफ्ट एरिया तक पहुंच गई थी। यह महिला किसी तरह बिल्डिंग में घुस आई थी और सलमान से मिलने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह सलमान के मुख्य रेसिडेंशियल एरिया में नहीं पहुंच पाई।

 

विशु तायल केस में मोहन प्रजापति की दोहरी भूमिका उजागर, पहले खिलाफ बयान, फिर समझौते का दबाव !

इससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। अपार्टमेंट के बाहर अब हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिल्डिंग में घुसने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

 

अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा न टॉक, अब सिर्फ पीओके के बारे में ही बात होगी-मोदी

 

सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। साल 2023 में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। वह बिश्नोई के रडार पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के कथित तौर पर काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है।

 

मुज़फ्फरनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों की जंग जारी, भूख हड़ताल पर अड़े ठाकुर पूरन सिंह

 

बिश्नोई समुदाय काले हिरणों को पवित्र मानता है और सलमान की कथित संलिप्तता के बाद गैंगस्टर के मन में बदला लेने की भावना है। 14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने उनके घर पर फायरिंग की थी। बाद में जांच में पता चला कि गोली चलाने का मकसद एक्टर को डराना था और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। 2022 में पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए बिश्नोई ने सलमान को खुलेआम धमकियां दी हैं।

 

 

 

इस साल ईद पर सुपरस्टार ने अपनी बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ के पीछे से अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया था। सलमान ने इस साल की शुरुआत में मीडिया से भी बात करते हुए बताया था कि सुरक्षा के साथ घूमना उनके लिए एक समस्या बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी और सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय