Friday, May 9, 2025

श्रीभगवान ध्यान योग आश्रम में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड पर राधिकापुरम् में जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज के दिव्य एवं भव्य श्रीभगवान ध्यान योग आश्रम पर आज होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 108 महामंडलेश्वर जूना अखाडा स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज और दंडी स्वामी शुकतीर्थ महादेव आश्रम स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। दोनों संतों ने श्रीभगवान योग आश्रम का फीता खोलकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों द्वारा सुन्दर-सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन्हें सुनकर श्रद्धालू भाव विभोर हो गये। इस दौरान पुरूषों, महिलाओं और बच्चों ने फूलों की होली खेली तथा कार्यक्रम के समापन पर भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।

 

 

पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम् में जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने दिव्य एवं भव्य आश्रम का निर्माण किया है। आज होली पर्व के साथ ही आश्रम के नामकरण और शुभारम्भ के अवसर पर आश्रम में एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर जहां सुन्दर-सुन्दर भजनों की श्रृंखला ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किये रखा, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे 108 महामंडलेश्वर जूना अखाडा स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज और दंडी स्वामी शुकतीर्थ, महादेव आश्रम जी स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिये। श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने दोनों संतों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें बहुत ही सुन्दर आसन्न ग्रहण कराया।

 

 

इस मौके पर स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज के सुपुत्र ऋषभदेव शर्मा और पौत्र ऋषिक देव शर्मा समेत समस्त श्रद्धालुओं ने दोनों महाराजश्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुन्दर-सुन्दर भजनों के साथ ही स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी जी महाराज और स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को हिन्दुत्व की रक्षा के लिये बहुत ही आवश्यक जानकारियां दी। उन्होंने युवाओं के साथ ही युवतियों से भी अपनी सुरक्षा स्वयं करने की हिम्मत रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि युवतियां अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम हो जाती हैं, तो हिन्दुत्व और देश का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं और बहनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सबसे पहले संस्कार दें। यदि बच्चा संस्कारी होगा तो घर, परिवार, समाज और देश में अपने आप खुशहाली आ जायेगी। इस दौरान महिलाओं, पुरूषों और बच्चों ने जमकर फूलों की होली खेली। प्रवचनों के बाद दोनों महाराजश्री ने आश्रम का नामकरण करते हुए आश्रम का नाम ‘श्रीभगवान ध्यान योग आश्रम’ रखा तथा फीता खोलकर आश्रम का शुभारम्भ किया। स्वामी श्रीभगवान शर्मा द्वारा निर्मित दिव्य एवं भव्य आश्रम की दोनों महाराजश्री ने जमकर प्रशंसा की तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

 

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, सपा नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, राजकुमार तायल, सुधीर खटीक, उमादत्त शर्मा, पंडित सुभाष शर्मा, राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, उमेश कौशिक, सभासद अमित शर्मा, हिमांशु कौशिक, रमित शर्मा, मास्टर नीरज त्यागी, बालेंद्र वर्मा, जयभगवान शर्मा, रमेश ठाकुर, गोपाल शर्मा, दिनेश गिरि, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, सतीश शर्मा, सोहनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, संजय मिश्रा, पंडित रामचंद्र मिश्रा, रवि शर्मा, तन्नु शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आश्रम में ही भोजन के रूप में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय