Monday, May 29, 2023

शामली में वरिष्ठ पत्रकार अमित मोहन गुप्ता के आकस्मिक निधन से पत्रकारों में शोक की लहर

शामली। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अमित मोहन गुप्ता को सुबह के समय अचानक ब्रेन हेमरेज होने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद से ही  परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पत्रकार जगत में भी शोक की लहर व्याप्त है।  दिवंगत पत्रकार का अंतिम संस्कार शाम 5:00 बजे धीमानपुरा फाटक स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
आपको बता दें कि जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अमित मोहन गुप्ता जोकि पिछले कई वर्षों से एक दैनिक समाचार पत्र में जिला प्रभारी के तौर पर कार्य करते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह मंडी माश गंज में स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, पत्रकार की तबीयत बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। पत्रकार की मौत की खबर सुनते ही शहर के सम्मानित नागरिक भी उनके घर पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। जहां हर कोई पत्रकार के आकस्मिक निधन से हैरान है। पत्रकार की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वही जिले के समूचे पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत पत्रकार अमित मोहन गुप्ता शहर के एक सम्मानित नागरिक थे और अपनी बेबाक पत्रकारिता के चलते पत्रकार जगत में अहम स्थान रखते थे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय