Saturday, April 12, 2025

देवबंद में स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आपसी भिंडत में एक युवक की हुई मौत, एक घायल 

देवबंद। देवबंद में स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आपसी भिंडत में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल निवासी सावन (20) पुत्र रवि देवबंद में लग रहे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मेला देखने आ रहा था।
बताया जा रहा है कि गांव सैनपुर के निकट उसकी दूसरे बाइक सवार सहारनपुर के शारदा नगर निवासी विनोद (25) की बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सावन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में लापता प्रीति का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय