Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्ष सेवा संस्थान ने किया कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण और आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत एक कार्यक्रम आर्ष सेवा संस्थान भरतिया कॉलोनी में किया गया, जिसमें महिला संयोजिका प्रिया गर्ग मधु गोयल गुंजन गर्ग और अध्यक्ष मनोज गोयल सचिव अजय कुमार गर्ग तथा सुमित गर्ग आदि उपस्थित रहे।

इस संस्थान में 51 महिलाएं लाभार्थी सिलाई, कढ़ाई, पीकू, महंदी सभी कार्य सीखकर आत्म निर्भर बन रही है। महिलाओं ने अपने द्वारा बनाये कपडे महिला टीम को दिखाए।

शाखा के सभी पदाधिकारियों ने गहन जांच के बाद वैश्य समाज की 2 गरीब लाभार्थियों को सिलाई मशीन देने का निर्णय लिया। ये दोनों मशीन तीज के कार्यक्रम पर दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर फल और बिस्कुट के पैकेट भी वितरित किए गये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय