Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में चोरी के तिरपाल व गैस चूल्हे सहिंत आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना पुलिस ने चोरी के तिरपाल और गैस चूल्हे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरधना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेंकिग के दौरान बपारसी पैठ के आगे शामली रोड पर हिण्डन नदी के पुल पर महिन्द्रा बुलेरो के चालक इसमाइल पुत्र मेहराज नि0 फूल वाली गली रसीदनगर थाना लिसाडीगेट मेरठ उम्र करीब 22  वर्ष को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से चोरी किये गये 62 तिरपाल रोल और 21 गैस चूल्हे बरामद हुए हैं। बरामद माल के बारे मे थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मुकदमा पजींकृत है। आरोपी ने जनपद बुलन्दशहर से 60 लाख का माल चोरी किया था। उक्त अभियुक्त के कब्जे से छुरा भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी के आधार पर थाना सरधना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय