Wednesday, May 14, 2025

संतोष ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में मेरठ के आदित्य व विवेक का चयन

मेरठ। रविवार को अंतिम रूप से उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयनित 22 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा हुई जिसमें मेरठ के दोनों खिलाड़ी भी चयनित हुए। चंदा क्लब के टीम के कप्तान अजय कनौजिया और जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने दोनों खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से मेरठ के दो खिलाड़ी भी खेलेंगे। गोल कीपर विवेक तेवतिया और आदित्य यादव अपने खेल का प्रदर्शन किया है। शनिवार देर शाम घोषित उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयनित 22 खिलाड़ियों की टीम में दोनों खिलाड़ियों का चयन भी किया गया है।

यह खिलाड़ी आज रविवार को नोएडा में संतोष ट्रॉफी का मैच खेलेंगे। यह मैच उत्तर प्रदेश बनाम झारखंड टीम के बीच होगा। खिलाड़ियों के चयन व प्रशिक्षण के लिए मऊ में प्रदेश स्तरीय केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
संतोष ट्राफी के लिए 17 से 19 सितंबर तक ट्रायल हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर के 36 खिलाड़ी चयनित हुए थे। इन 36 खिलाड़ियों के साथ 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक मऊ में संतोष ट्रॉफी के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

विवेक तेवतिया ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत मेरठ के चंदा फुटबॉल क्लब से की थी। चंदा क्लब की ओर से खेलते हुए भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं की जीत में अहम भूमिका निभाई है। पिछले वर्ष भी संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में विवेक का चयन हुआ था। इस साल भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया और उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय