Tuesday, April 22, 2025

हापुड में अधिवक्ता पर केस दर्ज के विरोध में गौतमबुद्ध नगर में आज भी अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

नोएडा। जनपद हापुड़ में महिला वकील व उनके पिता पर केस दर्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर लाठी चार्ज करने की घटना से आक्रोशित जनपद गौतमबुद्ध नगर की अधिकताओं ने आज भी हड़ताल किया।

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कालूराम चौधरी ने बताया कि वकील न्यायिक कार्य से विरक्त रहे। उन्होंने कहा की लाठी चार्ज घटना की जांच जो कमेटी को दी गई है, उस कमेटी से वकीलों के न्याय की आशा नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग कर रहे वकीलों पर साजिश के तहत लाठी चार्ज किया गया।

वहीं जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता और ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव निवासी ओमवीर की उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही वकीलों में शोक व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने उनकी मौत पर शोक प्रकट किया तथा उनके घर जाकर काफी लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।

यह भी पढ़ें :  मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट, 2 दिनों में ही पारा 41 डिग्री पार जाने की संभावना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय