Sunday, April 13, 2025

गाजियाबाद में कचहरी बार अध्यक्ष और सचिव का पुतला फूंका, हड़ताल पर गए अधिवक्ता

गाजियाबाद। जिला जज की अदालत में वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में अब गाजियाबाद बार एसोसिएशन दो फाड़ हो गई है। सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव ने हड़ताल वापसी का फैसला लिया था। जिसके बाद मंगलवार को सुबह हड़ताल खोल दी गई। सुबह दो घंटे तक कचहरी में समान्य रूप से कामकाज हुआ। लेकिन उसके बाद फिर से एक गुट ने हड़ताल का ऐलान कर दिया और कचहरी के अंदर हंगामा शुरू कर दिया।

 

अडानी, मणिपुर मामले पर हुआ हंगामा, लोक सभा बुधवार तक स्थगित

 

वकीलों ने बार अध्यक्ष दीपक शर्मा और सचिव अमित नेहरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वकीलों के चेंबर बंद करवा दिया। हंगामा कर रहे वकीलों का कहना था कि जब तक जिला जज की बर्खास्तगी नहीं हो जाती गाजियाबाद में हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद गाजियाबाद कचहरी के सभी अधिवक्ता एक मंच पर आ गए और नारेबाजी शुरू कर दिया।

 

अब पैन 2.0 होंगे जारी, सरकार ने स्थायी खाता संख्या यानी पैन को उन्नत बनाने का किया फैसला

 

अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव पर हड़ताल खोलने का फैसला गलत बताया। इसके बाद कचहरी में घूमकर प्रदर्शन किया। कचहरी में वकीलों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक शर्मा और सचिव अमित नेहरा के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बैनर पर कालिख पोत दी। कचहरी परिसर में दोनों के पुतले दहन किए गए। अधिवक्ताओं ने कोर्ट बंद कराकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने अपने चेंबर बंद कर दिए और हड़ताल में शामिल हो गए। इस बारे में जब जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए वकीलों के हितों से खेल रहे हैं। वो अपने साथी वकीलों के साथ हैं। जैसा वो कहेंगे वैसा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  सपा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे हाईकोर्ट, मांगी केन्द्रीय सुरक्षा, आगरा में 12 अप्रैल को करणी सेना की कूच की है घोषणा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय