Sunday, April 13, 2025

आईपीएल में मेरठ के समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स और कर्ण को मुंबई ने खरीदा

मेरठ। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने करीब 95 लाख रुपए में खरीदा है। जबकि 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर को 8.4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। वहीं कर्ण शर्मा को मुंबई ने खरीदा है। कर्ण अपने बेस प्राइज 50 लाख में ही बिक गए।

मुजफ्फरनगर के रेडिएंट इन होटल में शादी समारोह में दुल्हन पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

 

दुबई में आयोजित नीलामी में समीर को दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया। उनके लिए तीस लाख रुपए के बेस प्राइस से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत की। आखिर में दिल्ली ने समीर को 95 लाख रुपए में खरीद लिया। समीर रिजवी 5 साल की उम्र से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। पिछले साल यूपी लीग में उन्होंने 10 मैच में 455 रन बनाए, जिसमें दो शतक थे। इस दौरान 35 छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। इस साल 2024 की यूपी लीग में वह कानपुर के कप्तान भी रहे और उन्होंने इस सीजन में भी 400 से अधिक रन बनाए।

 

अब पैन 2.0 होंगे जारी, सरकार ने स्थायी खाता संख्या यानी पैन को उन्नत बनाने का किया फैसला

मूल रूप से लोईया गांव के रहने वाले पिता हसीन ने समीर को गांधीबाग में कोचिंग के लिए भेजा था। गांधीबाग में समीर के मामा तनकीब अख्तर कोचिंग कराते हैं। समीर ने अंडर 14,16,19 और अंडर 23 भी खेला है। समीर का सेलेक्शन अंडर 19 में इंडिया में भी हुआ था। 2019-20 से वह यूपी की ओर से रणजी खेल रहे हैं। समीर के पिता हसीन ने उनके चयन पर खुशी जताई। कहा कि समीर अभी भी अच्छा खेल रहा है और दिल्ली के लिए भी अच्छा करेगा।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ: सरकारी जमीन से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति हटवाने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव

 

अडानी, मणिपुर मामले पर हुआ हंगामा, लोक सभा बुधवार तक स्थगित

समीर के बाद मेरठ के कर्ण शर्मा की भी बोली लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपए में खरीदकर अपने ग्रुप में शामिल कर लिया। कर्ण शर्मा ने मात्र आठ साल की उम्र से ही एकेडमी में क्रिकेट के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। पिछले आईपीएल सत्र (ipl season) में वह आरसीबी का हिस्सा थे। कर्ण को सबसे पहले 2009 के आईपीएल सीजन (ipl season) में आरसीबी ने ही अपनी टीम में शामिल किया था। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल विनिंग टीम का हिस्सा रहे और 2017 में टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम में भी वो थे। इसके बाद सीएसके की टीम में गए। जहां उन्होंने टीम के साथ 2018 और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी जीती। पिता विनोद शर्मा ने कर्ण शर्मा के चयन पर खुशी जताई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय