Thursday, May 1, 2025

पति की हत्या कर शव लेकर ससुराल पहुंची महिला, हुई गिरफ्तार, प्रेमी फरार

नोएडा। एक महिला ने प्रेमी के संग मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को लेकर अपने ससुराल बदायूं चली गई। वहां पर मृतक के परिजनों को शक हुआ तथा उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना सूरजपुर पुलिस ने पति की हत्या में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के प्रेमी सहित दो लोग फरार हैं।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाला निरेश (25 वर्ष) की श्रीमती नीतू से शादी हुई थी। वह देवला गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि इसी बीच नीतू के सतपाल नामक युवक से अवैध संबंध बन गए। सतपाल से निरेश ने 5 लाख रुपए उधार लिया था। वह निरेश से अपने पैसे वापस मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों में तनातनी हो गई।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि इसी बीच नीतू ने अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, तथा उसने अपने प्रेमी सतपाल और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर 13 फरवरी की रात को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला अपने पति के शव को लेकर जनपद बदायूं  गई, तथा उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि उनकी अचानक मौत हो गई है। ससुराल पक्ष के लोगों को शक हुआ तथा उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि मृतक की गला घोटकर हत्या की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि 16 फरवरी को मृतक के चाचा ने थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया। आज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी सतपाल और एक अन्य व्यक्ति फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय