Friday, May 23, 2025

नोएडा में मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम में सीपी ने ’पुलिस पिंक बूथ’ का किया उद्घाटन

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में प्रदेश सरकार के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं त्वरित पुलिस सहायता के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के तहत गुरूवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत इस्कॉन मंदिर के सामने पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इस पुलिस पिंक बूथ का निर्माण कराने में नवरत्न फाउंडेशन, सीआईआई व मैजेस्टिक ऑटो लिमेटेड ने सहयोग किया है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में चोरों का आतंक, चेयरमैन के यहाँ भी धावा बोला, कई अन्य जगह किया हाथ साफ़

 

 

उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इस बूथ पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात होगीं। जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो। उन्होंने कहा कि मुख्य स्थान पर पिंक बूथ के होने से महिलाओं के मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं से निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी अपराध को चुपचाप सहन न करे। किसी भी परिस्थिति में वह पिंक बूथ पर तुरन्त पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। इन बूथ पर महिला पुलिसकर्मी को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम-डीआईजी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, नहीं मिला कुछ आपत्तिजनक !

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता या पीड़िता की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं किंतु पुलिस पिंक बूथ विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त करने के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित महिलाओं को पुलिस पिंक बूथ में निसंकोच अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में बिजली विभाग के जेई का कारनामा, पैसे लेकर दे दिए अवैध कनेक्शन, जांच शुरू

 

 

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सोसाइटियों, स्कूलों, कम्पनीयों, मैट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है। महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाती है। महिलाओं व छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में भी प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाती है।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय