Monday, April 28, 2025

डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मिश्रा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बने रहेंगे

नयी दिल्ली – भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत अधिकारी श्री अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है और डा़ॅ पी. के. मिश्रा को दोबारा प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने इन दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को गुरुवार को मंजूरी दे दी।

समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारियों अमित खरे और तरूण कपूर को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

[irp cats=”24”]

केन्द्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने आज बताया कि श्री डोभाल और डाॅ. मिश्रा की नियुक्ति 10 जून से प्रभावी होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल या अगले आदेश जो भी पहले हो तब तक रहेगी। दोनों अधिकारियों को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की सेवा शर्तों के बारे में अलग से अधिसूचना जारी की जायेगी। श्री खरे और श्री कपूर की नियुक्ति दो वर्ष के लिए होगी और उन्हें केन्द्र सरकार के सचिव के समकक्ष रखा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय