Saturday, May 18, 2024

अखिलेश यादव ने सहारनपुर में रोड़ शो निकाला, सुरक्षा में लगी सेंध, युवक उनके वाहन पर चढ़ा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर स्थानीय नगरीय चुनाव के चार मई को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम गया। अंतिम क्षणों में सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार की पूरी अवधि में दूर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार तीसरे पहर अचानक सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने अंबाला रोड़ से मुस्लिम बहुल इलाकों में एक वाहन पर सवार होकर रोड़ शो निकाला।

रोड़ शो के दौरान एक युवक उनकी सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करते हुए अचानक उनके वाहन पर चढ़ गया और उनके पास पहुंच गया। हड़बड़ाए सुरक्षा कर्मियों की जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने पूरी ताकत लगाकर उस युवक को वाहन से नीचे धकेल दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी जांच और कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। रोड़ शो के दौरान सड़क के दोनों ओर नगर की उत्साहित भीड़ ने अखिलेश यादव का अभिवादन

किया। उन पर पुष्प वर्षा की। अखिलेश यादव ने भी लोगों से हाथ मिलाए और उनसे सहारनपुर जनपद की छह निकायों में पार्टी द्वारा खड़े उम्मीवारों को जिताने की अपील की।

रोड़ शो जल्द खत्म कर अखिलेश यादव मीडिया के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर नगरों और कस्बों में जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मेट्रो का संचालन होना चाहिए था जो नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकायों में भी भाजपा शासन लाने के लिए त्रिपल इंजन सरकार लाने की अपील लोगों से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था दुरूस्त नहीं कर पा रहे हैं। हर सवाल के जवाब में तमंचा-तमंचा बोलते हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश के शहरों में ना तो उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं हैं और ना ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था का इंतजाम है। जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं हैं। नाले-नालियां और सड़कों का गुणवत्ता के साथ निर्माण नहीं हुआ है।

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। उनकी अपनी सरकार में इन सब पर खास ध्यान दिया गया था। उन्होंने सहारनपुर नगर की दुर्दशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह कैसा स्मार्ट सिटी है जहां कीचड़ भरी और उबड़-खाबड़ सड़कें हैं। हर तरफ बदइंतजामी का आलम है।

अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके साथ मौजूद भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित नेता चंद्रशेखर का उनके साथ जुड़ने पर खासतौर से आभार जताया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर के प्रबुद्ध मतदाताओं से अपील की कि वे सपा और असपा के गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय