Sunday, May 18, 2025

मेरठ में अखिलेश यादव का रोड शो आज, सपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगेगे वोट

मेरठ। आज मेरठ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रोड शो करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ में करीब 9 किमी लंबा रोड शो करेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड शो मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में होगा। सपा अपने मुस्लिम वोटरों को बिखराब से बचाव की कोशिश में है।

बता दें कि सपा के दो विधायकों शाहिद मंजूर और शहर विधायक रफीक अंसारी ने निकाय चुनाव से दूरी बनाई है। दोनों  विधायक सपा प्रत्याशी के समर्थन में कहीं जनसंपर्क करते दिखाई नहीं दिए। इसका बहुत बड़ा असर चुनाव पर पड़ सकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसी नुकसान से बचाव के लिए मेरठ में रोड शो करने के लिए आ रहे हैं।

अखिलेश यादव अपने रोड शो के बाद शहर विधायक रफीक अंसारी के घर जा सकते हैं। सपा महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के चुनाव में मुस्लिम नेताओं की चुनाव से दूरी बनाने को लेकर काफी चर्चाएं हैं। जिसमें सबसे ऊपर नाम वियायक रफीक अंसारी का आ रहा है। विधायक रफीक अंसारी महापौर चुनाव में अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने चुनाव से दूरी बना ली है।

शहर विधानसभा सीट के मुस्लिम वोटर महापौर चुनाव के परिणाम बदलने में सक्षम हैं। ऐसे में अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार मेरठ के मुस्लिम नेताओं से संपर्क में हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय