Saturday, April 26, 2025

अखिलेश का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप, गंगा में बहाया जा रहा लाखों टन कचरा, महिला पहलवानों पर चुप्पी क्यों

मेरठ। मेरठ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ से सपा की मेयर पद प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा अपने भ्रष्टाचार के विज्ञापन मीडिया में छपवा रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरएसएस वाद का आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। आजकल तमंचा और तमंचावाद की बात की जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा महिला पहलवान जो देश के लिए मेडल जीतकर लाती हैं। आज वो धरने पर बैठी हैं। महिला और बेटियों की बात करने वाले भाजपा के दिग्गज इस मामले में खामोश बैठे हैं। अखिर केंद्र और प्रदेश सरकार इस मुददे पर चुप क्यों है। महिला पहलवानों को न्याय क्यों नहीं मिल रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान व पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इससे पहले परतापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर भारी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।

[irp cats=”24”]

मेरठ में अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने मेरठ व अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। लेकिन, हालात बिल्कुल उल्टे हैं। शहरों की गलियों में गंदगी भरी है। रोजाना लाखों टन कूड़ा शहर से निकालकर गंगा में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा गंगा की पूजा करने वाले ही उसमें कचरा बहा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय