Tuesday, May 20, 2025

उत्तराखंड के दो जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। कोहरे का असर भी दिखाई दे रहा है। यहां भी हर तरह का यातायात कोहरे के कारण प्रभावित है। कोहरे के साथ पड़ रही ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चलाने में सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। फिर भी मौसम विभाग ने दो जिलों के कई क्षेत्रों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 2 जिलों हरिद्वार और उधमसिंह नगर में जिले के कई क्षेत्रों में बहुत ज्यादा कोहरा छाया रहेगा। ज्यादा कोहरा होने के कारण सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। इस दौरान विजिबिलिटी के कम होने के चलते यातायात के दौरान विशेष एहतियात रखने के लिए भी कहा गया है।

उत्तराखंड में भी कोहरे के कारण कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ रहा है। सड़क मार्ग का यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ हवाई सेवा पर भी इसका असर पड़ रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय