Sunday, September 8, 2024

गरीब पिछड़े वर्गीय परिवार का बेटा अब हरियाणा का मुख्यमंत्री- अमित शाह

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने एक गरीब पिछड़े वर्ग के परिवार के बेटे को राज्य की कमान सौंपी है।

शाह ने आशा व्यक्त किया कि नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बहुत स्पष्टवादी और सरल व्यक्ति कहा, जिनके दरवाजे लोगों के लिए 24 घंटे, साल के 365 दिन खुले रहते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री शाह ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से द्वारका तक पूरा देश हरियाणा की पवित्र भूमि को तीन चीजों के लिए याद करता है।

सबसे पहला, हरियाणा का सैन्य सेवाओं में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व है। दुसरा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत द्वारा जीते गए हर 10 पदकों में से सात हरियाणा के एथलीट जीतते हैं और तीसरा कि हरियाणा के किसानों ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस तरह राज्य के लोगों ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी सरकार का समर्थन किया, उसी तरह वे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से कमल खिलाएंगे।

शाह ने कहा कि भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय