Saturday, April 26, 2025

शामली में जिला टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारणी की घोषणा

शामली। जिला टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारणी की घोषणा करते हुए विक्रांत भार्गव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

शुक्रवार को शहर के हनुमान रोड पर जिला टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 की कार्यकारणी की घोषणा करते हुए सर्वसम्मति से विक्रांत भार्गव एडवोकेट को अध्यक्ष, मोहित गुप्ता एडवोकेट को महासचिव, मुनव्वर हसन एडवोकेट को उपाध्यक्ष और सचिन गोयल एडवोकेट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 

[irp cats=”24”]

नई कार्यकारणी के गठन पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष विक्रांत भार्गव ने टैक्स बार एसोसिएशन के हितों में कार्य करने का वायदा किया।

 

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह सैनी, सचिन गोयल, विकास शर्मा, मोहित गुप्ता, नीरज शर्मा, अमित कुमार मित्तल, सदाकत अली, अनुज कुमार, अंकित जैन, सचिन सैनी, अनुज गोयल, दिव्य मित्तल, आरके गोयल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय