Monday, April 21, 2025

उप्र में दिसम्बर के पहले सप्ताह तक बढ़ सकती है सर्दी,आने वाले 5 दिनों तक धुंध के आसार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों में सुबह के समय आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा (हल्की धुंध) दिखाई देने के आसार हैं किन्तु बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ न बनने, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती स्थितियां बन जाने से हवा की दिशा लगातार उत्तर-पश्चिमी नहीं रह पा रही है।

वाराणसी में थानाध्यक्ष को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा, कार में उनके पत्नी-बच्चे भी थे सवार

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने सोमवार को बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह से कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में किसको कहाँ कितने वोट पड़े, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

देश भर में मौसम प्रणाली

उन्होंने बताया कि कोमोरिन क्षेत्र और इसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पाकिस्तान के मध्य भागों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बांग्लादेश के पूर्वी भागों में एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।

संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी व फायरिंग, 3 की मौत, CO अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

भूमध्य रेखीय हिंद महासागर के सुमात्रा तट और इसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों में, यानी 23 नवंबर तक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 25 नवंबर तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक अवसाद (डिप्रेशन) में बदल सकती है ।

यह भी पढ़ें :  वित्तीय वर्ष 2025-26 की तैयारी शुरू, नोएडा परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय