Friday, May 16, 2025

शिक्षक दंपती के घर लूट का एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ। मेडिकल पुलिस ने मुठभेंड के दौरान लूट की घटना में वांछित 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त निशु मय अवैध शस्त्र, वाहन, लूट गये आभूषण व 03 हजार रूपये के साथ घायल/गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मेरठ में अभियुक्तगण के विरूद्व चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के निर्देशन में थाना मेडिकल पुलिस द्वारा बीएनजी कट के पास गेसूपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी।

 

मुजफ्फरनगर के नॉनवेज होटल में विवाद के बाद मारपीट, तीन युवक घायल

 

चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार गेसूपुर की ओर से आते हुए दिखायी दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। इस पर स्कूटी सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भगने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही करते हुए फायरिंग की गयी। जिसमें पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना नाम निशु पुत्र रोहताश निवासी ग्राम अब्दुलापुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ बताया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय