Thursday, May 15, 2025

कांग्रेस सोरोस जैसे विदेशियों के साथ अपना संबंध स्पष्ट करे – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि उनका संबंध एक ऐसे संगठन से है, जिसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा फंडिंग किया जाता है। इस मामले पर एनडीए के तमाम नेताओं ने सदन में चर्चा के लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर विपक्ष ने ऐतराज जताया।

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, सद्दाम राणा पर पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, इमरान को भी किया गिरफ्तार, 11 को होगी सुनवाई

 

विपक्ष की ओर से चर्चा का विरोध करने पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और विदेशी फंडिंग के बीच क्या संबंध है? और जॉर्ज सोरोस के साथ इन राजनीतिक दलों और नेताओं का रिश्ता क्या कहलाता है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर सवाल उठते हैं कि वह विदेशी फंडिंग के बारे में क्यों खामोश है? कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सोरोस जैसे विदेशियों के साथ उसका क्या संबंध है? अगर यह रिश्ता लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है तो कांग्रेस इन्हें क्यों बनाए रख रही है?

 

खतौली के राजू हत्याकांड में पूर्व चेयरमैन पारस जैन बरी, एक आरोपी दोषी करार, सज़ा पर फैसला आज

 

उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आवाज को कांग्रेस क्यों नहीं उठाती? क्या कांग्रेस विपक्षी नेताओं के एजेंडे पर काम कर रही है? कांग्रेस के आंकड़े गिरते जा रहे हैं, उनकी सरकार भी गिर रही हैं और जनता उन्हें नकार रही है। कांग्रेस निराशा और हताशा में इस तरह के हथकंडे अपनाती है। अब यह सवाल उठता है कि कांग्रेस के लिए आगे का रास्ता क्या होगा, क्योंकि उनकी राजनीति पूरी तरह से असफल हो चुकी है।

 

मुज़फ्फरनगर में पुरबालियान प्रधान शौकत अली गिरफ्तार, यशवीर महाराज के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

 

 

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक संगठन से संबंध है, जिसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित किया गया है। इस संगठन ने कश्मीर को भारत से अलग करके स्वतंत्र राष्ट्र बनाने का समर्थन किया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि इस संबंध से यह स्पष्ट होता है कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं का प्रभाव है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय