Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में आशाओं ने वर्षों से अटके मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आमरण अनशन किया प्रारंभ

सहारनपुर। वर्षों से अटके मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर आज आखिरकार आशाओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर नवयुग नव दृष्टि प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया की अध्यक्षता में अपना आमरण अनशन आरंभ कर दिया है आज 63 महिलाएं आंदोलन में शामिल हुई।

हकीकत नगर के धरना स्थल पर पिछले 2 सप्ताह से चल रहे धरना प्रदर्शन को आज महिलाओं मैं अपना आंदोलन आमरण अनशन में परिवर्तित कर दिया है ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में लगभग 63 महिलाओं ने अपना आमरण अनशन आरंभ किया महिलाओं ने कहा कि पिछले लगभग 2 सप्ताह से वह धरने पर बैठे हैं लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी जिला प्रशासन उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है जिसके चलते उन्होंने कहा कि वह अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक कि पूरे जिले का एक ही पैसा उनके खातों में नहीं जाता।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि महिलाओं ने आज से जो आंदोलन आरंभ किया है वह आर-पार की लड़ाई करेगा क्योंकि पिछले 2 सप्ताह से महिलाएं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही पर प्रतीक्षा कर रही थी लेकिन अब उनका धैर्य पूरी तरह जवाब दे चुका है और आज उन्होंने अपना यह आंदोलन आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रशासन वह अपने अधिकारियों को गुमराह कर रहा है जबकि उनके द्वारा मांगे के सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दे रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी आंदोलनकारी महिलाओं का पैसा उनके खातों में नहीं भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि केवल पैसा हाथों में भेजने की सीधी लड़ाई है जिस दिन भी उनका पैसा उनके खातों में आ गया उसी दिन यह आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा।

[irp cats=”24”]

आज आंदोलन में संतोष कमलेश सैनी सुषमा रस्तोगी अनीता त्यागी मिथिलेश कुमार सुधा पिंकी लता नसीमा माया रानी शामिल रहे सीमा ओमवती रेखा सरला ममता प्रवेश सुनीता उषा  सविता समेत आदि महिलाएं प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय