Monday, April 28, 2025

आधी रात को रैपिड पिलर के सरियों का जाल गिरा, तीन मजदूर घायल

मेरठ। परतापुर में शनिवार देर रात रैपिड ट्रैक निर्माण की साइट पर हादसा होने से तीन मजदूर घायल हो गए।
मेरठ के परतापुर में देर रात रैपिड के काम के चलते पिलर के लिए सरिया बांधते समय जाल ढह गया। हादसे में मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बीती जुलाई में भी शॉप्रिक्स मॉल के सामने पिलर का जाल गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए थे।

परतापुर भूड़बराल तिराहे के पास एलएनटी कंपनी द्वारा रैपिड के काम के तहत पिलर बनाने के लिए सरियों का जाल बांधा जा रहा था। पहले से बंधा 12 फीट के जाल को ऊंचा करने के लिए मजदूर 12 फीट उंचाई पर काम कर रहे थे।
मौके पर करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सपोर्ट स्ट्रक्चर खिसकने से जाल भरभराकर नीचे आ गिरा। चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। ऊपर काम कर रहे दो मजदूर नीचे आ गिरे।

ठेकेदार जान आलम ने बताया कि शनिवार रात मजदूर अख्तर हुसैन व लाल मोहम्मद पिलर के लिए 12 फीट की उंचाई पर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। तभी अचानक हुए हादसे से मजदूर नीचे आ गिरे। उसे भी चोटें आईं।

[irp cats=”24”]

हादसे में घायल अख्तर और लाल मोहम्मद को केएमसी अस्पताल ले जाया गया। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। अख्तर हुसैन की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे रविवार सुबह दिल्ली रेफर कर दिया जाएगा।

परतापुर इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारी राजीव चौधरी का कहना है कि साइड पर सरिया बांधने का काम हो रहा था। सरियों का जाल गिर गया।
सर्विस रोड को काम के दौरान पहले ही बंद किया जा चुका था। काम कर रहे दो मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय