Sunday, May 19, 2024

दुनिया में रहने के लिए सबसे श्रेष्ठ शहर है आस्ट्रिया का वियना, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। दुनिया में रहने के लिए सबसे श्रेष्ठ शहर आस्ट्रिया का वियना शहर है। यह दावा इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023’ नामक जारी में डेटा में किया गया है, जिसमें रहने योग्य सबसे उत्तम और सबसे खराब शहरों का जिक्र है। सूची में दिल्ली और मुंबई को 60वां स्थान मिला है। इस सूची में स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्कृति, स्थिरता और पर्यावरण समेत कई कारकों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया है।

‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023’ द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, टॉप 10 शहरों में कोई भी भारतीय शहर नहीं है। इस सूची में रहने योग्य सबसे उत्तम शहर वियना है, जबकि डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दूसरे पायदान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न तीसरा और सिडनी को चौथा स्थान मिला है। कनाडा का वैंकूवर पांचवें पायदान पर है। टॉप 10 शहरों में कनाडा के सबसे ज्यादा तीन शहर, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के दो-दो शहर शामिल हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सर्वे के मुताबिक, एशिया-प्रशांत शहरों ने जहां एक तरफ तरक्की की है। वहीं, पश्चिमी यूरोपीय शहर 2023 की रैंकिंग में नीचे खिसक गए। सबसे बुरा हाल युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव का है। 173 शहरों की सूची में इस वर्ष कीव को 165वां स्थान मिला है, जबकि 2022 में रूस का मॉस्को शहर खिसकर 96वें स्थान पर आ गया था और इस वर्ष मॉस्को अपने स्थान पर बरकरार है।

मोस्ट लिवेबल सिटी में भारत के पांच शहरों को शामिल किया गया है, जिसमें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई हैं। ईआईयू की लिस्ट में 60वें स्थान पर नई दिल्ली और मुंबई हैं, जबकि 60वें स्थान से चेन्नई के साथ बेंगलुरु, अहमदाबाद थोड़े पीछे हैं। वहीं, स्वीडन की राजधानी स्कॉटहोम और ब्रिटेन की राजधानी लंदन क्रमश: 22वें और 12वें स्थान से गिरकर 43वें और 46वें स्थान पर चले गए हैं।

पड़ोस में स्थित बांग्लादेश और पाकिस्तान के शहरों पर भी एक नजर डालते हैं। 173 शहरों की सूची में बांग्लादेश की राजधानी ढाका को 166वां स्थान, जबकि पाकिस्तान के कराची को 169वां स्थान मिला है।

निवास के मामले में सबसे खराब शहरों में सर्वप्रथम सीरिया की राजधानी दमिश्क का नाम आता है, जबकि लीबिया की राजधानी त्रिपोली को 172वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय