Fortuner छोड़िए और प्रीमियम सेडान चुनिए, इसी बजट में मिलती हैं लग्जरी और शानदार परफॉर्मेंस वाली कारें
टोयोटा फॉर्च्यूनर लंबे समय से भारतीय बाजार में रुतबे और भरोसे की पहचान बनी हुई है। दमदार लुक मजबूत बॉडी और शानदार रोड प्रजेंस के कारण यह हाई एंड SUV सेगमेंट में लोगों की पहली पसंद रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 34 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 50 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन अगर आप इसी बजट में कुछ अलग क्लासी और लग्जरी अनुभव चाहते हैं तो प्रीमियम सेडान कारें भी आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती हैं। आज हम आपको उन शानदार सेडान कारों के बारे में बता रहे हैं जो फॉर्च्यूनर के बजट में आती हैं और लग्जरी के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
Toyota Camry लग्जरी और हाइब्रिड तकनीक का भरोसा
Audi A4 स्टाइल और परफॉर्मेंस का दमदार मेल
ऑडी ए4 अपने प्रीमियम डिजाइन और स्पोर्टी अपील के लिए जानी जाती है। इसके चौड़े विंग्स साइड ट्रिम्स और अलग पहचान वाले पहिए इसे सड़क पर खास बनाते हैं। इसमें 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है जो 204 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यह कार मात्र 7.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 46.41 लाख रुपये है।
Mercedes Benz A Class Limousine आराम और टेक्नोलॉजी का अनुभव
मर्सिडीज बेंज ए क्लास लिमोसिन उन लोगों को पसंद आती है जो सॉफ्ट लग्जरी और एडवांस फीचर्स चाहते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 44.45 लाख रुपये है। इसमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और शानदार ग्रिल दी गई है। यह कार 8.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटा है।
BMW 2 Series Gran Coupe स्पोर्टी लुक और एलिगेंस
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे स्पोर्टीनेस और प्रीमियम फील का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसके फ्रेमलेस साइड विंडो इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। इसमें 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है और इसकी टॉप स्पीड भी 230 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 45.30 लाख रुपये है।
BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान का भविष्य
अगर आप पेट्रोल डीजल से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक कार का अनुभव लेना चाहते हैं तो बीवाईडी सील एक शानदार विकल्प है। इसका डिजाइन लो बॉडी स्ट्रक्चर और लंबा व्हीलबेस इसे बेहद स्टाइलिश बनाता है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं जो शानदार इलेक्ट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 41 लाख रुपये है और यह भविष्य की कार मानी जा रही है।
Fortuner के बजट में सेडान क्यों बन सकती है बेहतर विकल्प
अगर आपको ऊंची SUV की बजाय स्मूद ड्राइव लग्जरी इंटीरियर और हाई टेक फीचर्स पसंद हैं तो फॉर्च्यूनर के बजट में ये प्रीमियम सेडान कारें ज्यादा वैल्यू दे सकती हैं। ये कारें न सिर्फ शहर की सड़कों पर शानदार अनुभव देती हैं बल्कि लंबी दूरी की ड्राइव में भी आराम और स्टाइल दोनों देती हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां