Wednesday, May 8, 2024

नोएडा में पुलिस की मौजूदगी में बार एसोसिएशन का मतदान, शाम को होगी मतगणना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर के दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के चुनाव आज सुबह से शुरू हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार लोग चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 22 प्रत्याशी विभिन्न पदों पर आज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें कुल 2,114 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। चुनाव शाम 4 बजे तक चलने की संभावना है। बीते चार दिनों से उम्मीदवार अपने-अपने समर्थको से संपर्क कर अपने पक्ष में  तदान करने के लिए उन्हें प्रभावित करने में जुटे थे। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनोज भाटी बोड़ाकी, परमेंद्र सिंह भाटी, अलबेल भाटी व उमेश कुमार भाटी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सचिव पद के लिए धीरेंद्र भाटी, अजीत नागर, रजत शर्मा व उदय सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्क उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, सहसचिव, पुस्तकालय पद पर भी कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 2,114 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। इस चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी शुरू हो गई। कई पदों पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय