Sunday, April 20, 2025

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का फैसला,मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली Y+ सुरक्षा

लखनऊ। केंद्र सरकार ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने धमकियों और खतरे को लेकर आकाश आनंद को यह सुरक्षा दी है। मायावती के उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद से ही खतरा बढ़ गया था। आकाश आनंद बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के आधिकारिक पद पर हैं।

 

आपको बता दें कि आकाश आनंद को वाई प्लस सुरक्षा करीब एक महीना पहले ही मिल गई थी। सुरक्षा मिलने के बाद वे आज पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में फरीदाबाद गए तभी ये बात सामने आई. फरीदाबाद में आज संकल्प यात्रा का कार्यक्रम था, सत्ता प्राप्ति संकल्प रथ यात्रा इस कार्यक्रम का पूरा नाम है। Y कैटेगिरी की सुरक्षा खतरे को देखते हुए दी जाती है। Y प्लस श्रेणी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं और इसके साथ ही 5 पुलिस के स्टैटिक जवान भी रहते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का नेतृत्व करने के लिए अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। मायावती ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कमान संभालती रहेंगी, लेकिन आकाश आनंद अन्य राज्यों के संबंध में फैसले लेंगे। बसपा सुप्रीम मायावती ने आकाश आनंद को साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जनता के सामने पेश किया था।

यह भी पढ़ें :  "CJI पर गृह युद्ध का आरोप! BJP सांसद निशिकांत दुबे का संसद में दिया विवादित बयान"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय