Friday, May 10, 2024

देश की आजादी में पंजाब व पंजाबियों की भूमिका अहम : भगवंत मान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पंजाब के कारण आया है। इसके लिए कई लड़ाईयां लड़ी गई और कई शहादतें दी गई, तब जाकर यह दिन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एकत्र जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पंजाब की झांकियां दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान नहीं दिखाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चाहे कूका लहर हो, अकाली लहर हो, पगड़ी संभाल जट्टा, कामागाटा मारू हो, ये सभी लहरें पंजाब से चलीं। इसलिए ये पंजाब के लिए खास है, लेकिन दुख की बात है कि 26 जनवरी, 15 अगस्त को पंजाब की झांकियां निकाल दी जाती हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनता से पूछा कि यह झांकियां आपके सामने हैं, इनमें क्या गलत लिखा गया है। बताएं। हमारे शहीदों की इज्जत कम नहीं होनी। अगर, ये झांकियां डाल लेते तो आपकी इज्जत बढ़ जानी थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब सरकार की तरफ से तैयार तीन झांकियों को यहां दिखाया गया। जिन्हें केंद्र ने राजपथर पर दिखाने से मना कर दिया था। इस झांकी में सबसे पहली ने राज्य की शहादत को बयान किया। इसमें पंजाब के शहीदों भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव, लाला लाजपत राए, करतार सिंह सराभा आदि को सम्मान दिया गया। इसी के साथ जलियांवाला बाग का नरसंहार प्रदर्शित किया गया है। देश की पहली सिख महिला वारियर माई भागो की झांकी में उन्हें घोड़े पर तलवार लिए दिखाया गया।

माई भाग कौर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का साथ देते हुए अंतिम समय तक मुगलों के साथ लड़ती रही। तीसरी झांकी में रंगले पंजाब को दिखाया गया। जिसमें पंजाब की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। पंजाब में युवा और युवतियां भांगड़ा और गिद्दा डालते दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना में दो दिन तीनों झांकियों को रखा जाएगा। यह झांकियां लुधियाना के अलग-अलग हिस्सों में घुमाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री मान ने लड़कियों व लडक़ों में किसी प्रकार का भेदभाव न करने तथा कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध एकजुटता से लड़ाई लडऩे की अपील करते हुए पहली बार सार्वजनिक तौर पर पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती हैं और मार्च महीने में उनके घर खुशियां आएंगी। इसके बावजूद आज तक उन्होंने टेस्ट नहीं करवाया। वे चाहते हैं, उनके घर में जो भी आए स्वास्थ्य आए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय