Monday, February 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी के सबसे पहले विधायक रहे डॉ सुरेश संगल का निधन, शहर शमशान में हुआ अंतिम संस्कार

मुज़फ्फरनगर- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के मुज़फ्फरनगर से सबसे पहले विधायक रहे डॉक्टर सुरेश संगल का बीती देर रात दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डॉक्टर सुरेश संगल 1991 में राम लहर में बीजेपी के टिकट पर पहली बार मुज़फ्फरनगर शहर सीट पर विधायक का चुनाव जीते थे। वे 1993 में भी दोबारा विजयी हुए थे।  वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बीती देर रात 12.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉक्टर संगल विधायक बनने से पूर्व डीएवी कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक थे और जनसत्ता समाचार पत्र के लम्बे समय तक संवाददाता भी रहे थे।

उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके निवास 37-खटीकान से शहर शमशान के लिए चली , शहर शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।जहाँ पुलिस ने उन्हें गॉर्ड ऑफ आनर दिया। इस मौके पर यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी समेत सैंकड़ों लोग वहां उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन डॉक्टर सुरेश संगल के निधन पर शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय